main slide
घिरोर ब्लॉक क्षेत्र में हुई ओलो की बरसात

मैनपुरी, आज विकासखंड घिरोर के कोसमा में भारी ओलो की बरसात हुई जिससे किसानों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है आलू सरसों की फसल में काफी हानि हुई है| साथ में पानी बरसने के कारण किसान का लंबा नुकसान हुआ है ,किसान की छह माह की कमाई बर्बाद हो गई है| किसान बिल्कुल बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है ,पहले गोवंश ने खेतों में काफी नुकसान पहुंचाया था अब कुदरत ने किसानों की कमर ही तोड़ कर रख दी है सरकार को खेतों का आकलन करके किसानों को मुआवजा दिलाया जाए ओलों से प्रभावित गांव कोसमा.नगला खुशहाली. बिधूना. आदि गांवों में ओले पड़े हैं|

