अंतराष्ट्रीय

वीडियो गेम की दीवानी बीवी का अत्याचार!

पति-पत्नी का रिश्ता ही कुछ ऐसा होता है कि दोनों एक दूसरे से ढेर सारी अपेक्षाएं पाल लेते हैं. ऐसे में अगर उन्हें सामने वाले का व्यवहार ज़रा अलग लगता है तो शिकायतें होने लगती हैं. ऐसे ही एक पति ने अपनी पत्नी की ऐसी शिकायत दुनिया के सामने साझा की है, जो बेहद अजीब है. इस शख्स ने बाकायदा सोशल मीडिया पर ये बात कही है कि उसकी पत्नी घर में न तो खाना बनाती है, न ही घरवालों के साथ वक्त बिताती है. इसके पीछे की वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.

ऑनलाइन गेमिंग का शौक इंसान को इस कदर जुनूनी बना देता है कि वो इस लत के आगे कुछ सोच-समझ ही नहीं पाता. आपने देखा होगा कि बाढ़ के पानी में लड़के बैठकर वीडियो गेम खेलते रहे, आपने ये भी सुना होगा कि वीडियो गेम के ही चक्कर में एक लड़के ने अपने पिता पर अत्याचार का आरोप लगा दिया. अब एक पति का दुख ये है कि उसकी पत्नी वीडियो गेम के चक्कर में न तो खाना बनाती है और न ही परिवार के साथ वक्त बिताती है.

ये शिकायत सुनने में बेहद अजीब है, लेकिन पति ने बाकायदा ऑनलाइन शेयरिंग साइट रेडिट पर इसे दुनिया के सामने बताया है. इस शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी को मानसिक इलाज की ज़रूरत है क्योंकि वो वीडियो गेम के पीछे पूरी तरह पागल हो चुकी है. उसे हर वक्त सिर्फ गेम खेलने की ही सनक सवार रहती है.

पति ने अपनी प्रॉब्लम लोगों के साथ साझा करते हुए बताया है कि पत्नी वीडियो गेम को लेकर इतनी क्रेज़ी है कि वो छुट्टी लेकर सुबह 4 बजे से ऑनलाइन गेम खेलने लगती है. जब पति ने पत्नी के साथ नाश्ता करने की इच्छा जताई तो उसने साफ कह दिया कि वो बाहर से कुछ मंगा ले. इससे पहले वे रात को भी बाहर का खाना ही खा चुके थे. जब पति ने उससे ये बात कही तो बीवी उस पर चिल्ली पड़ी. यहां तक कि जब वो परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताने के लिए उसके साथ जाना चाहता था, तो भी पत्नी उसके साथ नहीं जाकर वीडियो गेम खेलती रहती है. यहां तक कि घर में उसने एक बिल्ली भी पाल रखी है, जिसकी ज़िम्मेदारी भी पति ही उठाता है.

पति ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा कि पत्नी छुट्टियों में भी वीडियो गेम ही खेलती रहती है और उसे नहीं लगता कि वो कुछ गलत कर रही है. पति ने अपनी बात पर जब लोगों से सपोर्ट मांगा, तो उन्होंने उसे ही गलत ठहरा दिया. ज्यादातर यूज़र्स ने पति से कहा कि ये पत्नी का तनाव दूर करने का तरीका हो सकता है. आपको खुद अपनी ज़िम्मेदारी उठानी चाहिए. आपका गु्स्सा पत्नी के खाना नहीं बनाने पर है, न कि वीडियो गेम खेलने पर. इतना सुनकर तो पति की बोलती ही बंद हो गई.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button