अंतराष्ट्रीय

लोगों को  लड़की गले लगाकर अपने पास सुलाती

 

हमारे आस-पास बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं, जो दु:खी और हारा हुआ महसूस करते हैं. ऐसे लोग ज्यादातर जीवन में अलग-थलग पड़ चुके होते हैं. ऐसे ही लोगों को सांत्वना देने का काम करती है क्रिस्टीना लिंक नाम की ब्रिटिश लड़की. दुखी और हारे हुए लोगों को यह लड़की गले लगाकर अपने पास सुलाती है और अच्छा महसूस कराती है. हालांकि इसके बदले वह मोटी फीस लेती हैं.

क्रिस्टीना यह काम करके हर साल लाखों रुपये कमाती हैं. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि अजनबियों के साथ एक बार सोने के लिए क्रिस्टीना 17 हजार रुपये लेती हैं. क्रिस्टीना सिर्फ सोने का ही काम करती हैं, इससे आगे बढ़ने की किसी को भी इजाजत नहीं है. वह दुखी लोगों को गले लगाकर अपने पास सुलाती है और उनको हिम्मत देती है. इसके लिए वह हर घंटे के हिसाब से चार्ज करती हैं.

क्रिस्टीना पूरी लंदन में रहती हैं. 30 साल की क्रिस्टीना के पास ऐसे लोग आते हैं, जो दुखी और डिप्रेस्ड होते हैं. क्रिस्टीना जो काम करती हैं, उसे ‘कडल थेरेपी’ कहा जाता है. क्रिस्टीना इस काम के बदले एक सेशन के लिए 17 हज़ार रुपये चार्ज करती हैं. वह लोगों को भावनात्मक सपोर्ट देती हैं तथा उनके साथ 1 से लेकर 3 घंटे तक समय बिताती हैं. इस दौरान उन्हें गले लगाकर सुकून देने की कोशिश करती हैं
क्रिस्टीना इस दौरान अपने कस्टमर्स को हाथ पकड़ने देती हैं और खुद उनके बालों में हाथ फेरती हैं. इसके अलावा वह अलग-अलग पोजिशन में उनके साथ सोती हैं. क्रिस्टीना किसी कस्टमर को तीन घंटे से अधिक वक्त की थेरेपी नहीं देतीं. सबसे पहले वह दिमाग शांत कराने वाला म्यूज़िक बजाती हैं और फिर क्लाइंट का हाथ पकड़कर उनसे बातें करती हैं. फिस उनके बालों को सहलाती हैं और गले लगाकर उनसे चिपककर सो जाती हैं. अपने डबलबेड पर वह कस्टमर को अलग-अलग पोजिशन में गले लगाकर रखती हैं. हर 15 मिनट में वह पोजिशन बदलती रहती हैं.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button