अंतराष्ट्रीय

ब्जाने इस देश के राष्ट्रपति का हिचकियों से बोलना मुश्किल

ब्रासिलिया. आमतौर पर हिचकी आना मामूली बात मानी जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सुना या पढ़ा है कि हिचकियों की वजह से किसी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होना पड़ जाए. ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ ऐसा ही हुआ है. राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को पिछले 10 दिनों से लगातार हिचकियां आ रही हैं. इस वजह से बुधवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरकार का कहना है कि इस महीने की शुरुआत में बोल्सोनारो ने सर्जरी के जरिए डेंटल इम्प्लांट कराया था. जिसके बाद से हिचकियां आ रही हैं. ऐसे में अब उनकी एक और सर्जरी होगी.

बोल्सोनारो को ब्राजील की राजधानी ब्रासिलिया स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में लाया गया है. यहां हिचकियों का कारण जानने के लिए टेस्ट किए जाएंगे. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘वह बेहतर महसूस कर रहे हैं. राष्ट्रपति को 24 से 48 घंटे तक ऑब्सरवेशन में रखा जाएगा. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि वह अस्पताल में ही रहें.’

पिछले हफ्ते एक लोकल रेडियो स्टेशन से बात करते हुए बोल्सोनारो ने कहा था, ‘मेरे साथ यह पहले भी हुआ है. हो सकता है दवाओं की वजह से ऐसा हुआ हो. मुझे 24 घंटे हिचकियां आ रही हैं.’ मंगलवार रात को हिचकियों की वजह से काफी थके हुए महसूस कर रहे बोल्सोनारो ने अपने आधिकारिक निवास के बाहर समर्थकों को इस बारे में बताया था. उन्होंने कहा था, ‘मेरी आवाज चली गई है. मैं जब भी ज्यादा बोलना शुरू करता हूं, तो हिचकी वापस आने लगती हैं.’

बता दें सितंबर, 2018 में राष्ट्रपति चुनावों के प्रचार के दौरान उन पर चाकू से हमला हुआ था. बोल्सोनारो को इसके बाद से कई बार सर्जरी से गुजरना पड़ा है. राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनके पेट की कई बार सर्जरी हुई है. पिछले साल उन्हें कोविड-19 भी हो गया था. हालांकि उन्हें हल्के लक्षण थे

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button