इस एक्ट्रेस ने देर होने पर कामवाली को न्यूड करके पीटा

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने काम पर देरी से आने पर एक नाबालिग लड़की के कपड़े उतरवाए और फिर उसकी पिटाई की. घटना के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है. यूजर्स ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है.
ये घटना मुंबई के वर्सोवाइलाके में हुई. नाबालिग लड़की ने घर पहुंचकर अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई. जिसके बाद नाबालिग लड़की ने पुलिस स्टेशन में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि आरोपी महिला मुंबई के वर्सोवा में रहती है. दावा है कि वो एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है. पीड़ित युवती पिछले चार महीने से एक्ट्रेस के घर पर काम कर रही थी. युवती के नाबालिग होने के बावजूद एक्ट्रेस ने उसे अपने घर में काम पर रख लिया था जबकि ये गैरकानूनी है.
नाबालिग लड़की ने बताया कि वो जब स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के घर में काम करती थी. तभी वो आई और पूछा कि काम में देर कैसे हो गई? इसके बाद वो चिल्लाने लगी और जबरन उसके कपड़े उतरवा लिए. जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. आरोपी महिला ने उसकी फोटो भी खींची और वीडियो रिकॉर्ड किया.
पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे अपनी सैंडल से मारा है. जिसकी वजह से उसके सिर में चोट लग गई है. घर आकर जब उसने इस घटना के बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आरोपी महिला को मेरे साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.


