राशिफल 10 अक्टूबर 2025(राशिफल-)
राशिफल (राशिफल-) 10 अक्टूबर 2025
मेष
कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट या नए विचार सामने आ सकते हैं। मानसिक उत्साह और ऊर्जावान प्रवृत्ति समय के अनुसार बनी रहेगी।संचार या मीटिंग्स में विचार साहसपूर्वक व्यक्त करें। आर्थिक मोर्चे पर हल्की-फुल्की चुनौतियाँ आ सकती हैं बड़े खर्च से पहले सोच-विचार करें। स्वास्थ्य के लिहाज से थकान को अनदेखा न करें, आराम और उचित नींद लें। साथी का समर्थन मिलेगा, लेकिन मधुर संवाद जरूरी है। गलतफहमी से बचें।
वृषभ
यदि निवेश या वित्तीय फैसले लेने का सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर कदम बढ़ाएँ। स्थिरता और धैर्य काम को आगे बढ़ाएगी। ऑफिस में सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हल्की आलस बने रहने की संभावना है। साथी या परिवार से मेलजोल बेहतर रहेगा। समय बच्चों या छोटे सदस्यों के साथ बिताएँ।
मिथुन
अव्यवस्थित विचारों से बचने के लिए सूची बनाना उपयोगी रहेगा। सोचने-समझने की प्रवृत्ति अधिक रहेगी।काम में गति तो बनी रहेगी, लेकिन धैर्य जरूरी है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है खानपान में संयम रखें।संवाद से रिश्तों में मधुरता आएगी। सिंगल जातक को नयी शुरुआत की प्रेरणा मिलेगी।
कर्क
घर की व्यवस्था या पारिवारिक मामलों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मन परिवार और घर की ओर अधिक झुका रहेगा।कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलने की संभावना मजबूत है। आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्च टालें। स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहें, विशेषकर पेट व अस्थियों से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। साथी या बुजुर्गों की सलाह ध्यान दें। दंपत्ति के बीच वार्तालाप से मतभेद दूर होंगे।
सिंह
किसी चुनौती का सामना करना पड़े, तो दृढ़ता से खड़े रहेंगे। आत्मविश्वास सर्वोच्च रहेगा। काम में नेतृत्व गुण दिखेंगे और आप टीम को प्रेरित कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में सौदे-बातचीत फैदे में हो सकती है। स्वास्थ्य चुस्त रहेगा, पर जरूरत से ज्यादा शारीरिक दबाव न लें। प्रियतम का समर्थन मिलेगा, लेकिन अहंभाव न बढ़ाएँ। संवाद में संवेदनशीलता रखें।
कन्या
किसी जटिल समस्या पर समाधान निकालना आसान रहेगा।बारीकी और व्यवस्थित दृष्टिकोण काम आयेगी।धन संबंधी मामलों में लाभ मिल सकता है, लेकिन निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य में छोटी-छोटी समस्याएं आ सकती हैं पानी अधिक पिएँ और झटपट न करें। साथी के प्रति छोटे-छोटे व्यवहार रिश्तों को मधुर बनाएँगे।
तुला
आज सामंजस्य और संतुलन आपकी प्राथमिकता बनेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। यदि कोई विवाद हो, तो शांतिपूर्वक हल निकालें। आर्थिक मोर्चे पर ठीक-ठाक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य में सामान्य तरीका अपनाएँ योग एवं हल्की वॉक उपयोगी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आएगी। सिंगल जातक की मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
काम में गहराई लेने पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।आभा और गहन सोच पहचान बनेगी।आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें जोखिम से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों और नींद पर ध्यान दें भावनाएँ उभर सकती हैं थोड़ा नियंत्रण और संवाद अच्छा रहेगा।
धनु
काम में नयापन लाने से सफलता मिलेगी। मन यात्रा या नए विचारों की ओर आकर्षित रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अचानक बदलाव से बचें। साथी के साथ योजना बनाना रोमांचक रहेगा।
मकर
कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सम्मान मिलेगा।लगन और मेहनत रंग लाएगी। वित्तीय लाभ संभव है, लेकिन खर्चों को सीमित रखें। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। जीवन साथी का सहयोग विशेष मिलेगा। लव कपल संवाद खुला रखें।
कुंभ
नए अवसरों पर ध्यान दें। सोच विश्लेषणात्मक होगी। काम की गति निरंतर रहेगी। वित्तीय मोर्चे पर संतुलन रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को लेकर हल्की थकान महसूस हो सकती है आराम और सही खानपान करें। रिश्तों में मधुरता और समंजस बना रहेगा।
मीन
कला, संगीत या लेखन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। दिमाग रचनात्मक विचारों से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन सतर्क रहें। स्वास्थ्य में संवेदनशीलता महसूस हो सकती है ध्यान रखें।साथी के साथ रोमांचक पल मिल सकते हैं।
पं सुभाष पाण्डेय





