बीएमडब्ल्यू एक्स3 एसयूवी का डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च !!

बीएमडब्ल्यू एक्स3 एसयूवी (BMW X3) का डीजल वेरिएंट भारत में आज लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 65.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे बीएमडब्ल्यू की चेन्नई स्थित फैक्ट्री में बनाया गया है। आप इसे आज से बीएमडब्ल्यू के ऑफिशियल डीलरशिप पर जाकर खरीद पाएंगे।
एक महिला को तालिबानी अंदाज में सजा दी- जाने क्यों;
7.9 सेकंड में 100 की रफ्तार
नया बीएमडब्ल्यू एक्स3 डीजल इंजन दो-लीटर चार-सिलेंडर यूनिट है जो 140 किलोवाट/190 एचपी का आउटपुट और 1750 – 2500 आरपीएम पर 400 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। BMW X3 diesel 213 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ महज 7.9 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।
कलर ऑपशन
लक्जरी एडिशन के रूप में पेश की गई नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव20डी मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे, सोफिस्टो ग्रे, ब्लैक सैफायर और कार्बन ब्लैक के साथ कई कलर ऑपशन के साथ आती है।
सर्विस पैकेज
नई BMW X3 SUV के साथ कंपनी ऑप्शनल कंपनी सर्विस जैसे ‘बीएमडब्ल्यू सर्विस इनक्लूसिव’ और ‘बीएमडब्ल्यू सर्विस इनक्लूसिव प्लस’ भी दे रही है। ये सर्विस पैकेज कंडीशन बेस्ड सर्विस (CBS) और मेंटेनेंस वर्क को कवर करते हैं, जिसमें 3 साल/40,000 किलोमीटर से लेकर 10 साल/2,00,000 किलोमीटर तक के प्लान शामिल हैं। इन सर्विस की कीमत 1.53 प्रति किमी से शुरू होती है।


