पांच साल में कितनी बढ़ी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह की संपत्ति !!

नोएडा – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा विधानसभा सीट से दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं. बुधवार को पंकज अपना पर्चा दाखिल कर दिया. हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक पांच साल में पंकज की चल संपत्ति 1.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.42 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं अचल संपत्ति भी 2017 में 1.45 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 2.33 करोड़ रुपये हो गई है. पांच साल में पंकज सिंह की नकदी में मात्र 46 सौ रुपये की वृद्धि हुई है.
रेजिडेंट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन का हुआ गठन !!
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति के बारे में पंकज सिंह ने बताया कि उनके पास करीब 40 हजार रुपये नकद राशि है. जबकि उनकी सालाना आय 3.71 लाख रुपये है. उनकी पत्नी की सालाना आय 18 लाख 69 हजार बताई गई है. उन्होंने 2017 के चुनाव में दिए गए अपनी सम्पत्ति के ब्योरे में बताया था कि उनके पास 35,400 रुपये नकद धनराशि है. हलफनामे में दिए गए ब्योरे के मुताबिक पंकज सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है. उनकी उम्र 43 वर्ष है.

