एजेंसी को सौंपा गया काम नहीं बचेगा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम

नई दिल्ली: दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय ने अबएनआईए को दे दी है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी आतंक पर जांच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी है.
आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने के लिए एनआईए को बड़े स्तर पर कमान सौंपी गई है. बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने के लिए एनआईए को बड़े स्तर पर लगाया गया है.
दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी कि दाऊद इब्राहिम का छोटा भाई अनीस इब्राहिम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है. अनीस इब्राहिम वो आरोपी है जो नशीले पदाथों की तस्करी में शामिल है जो फिलहाल दुबई से अपना धंधा संभाले हुए है.
अबतक ईडी दाऊद से जुड़े मामलों की जांच कर रही थी. लेकिन अब एनआईएके पास भी वह शक्ति है कि वह विदेश में जाकर कार्रवाई कर सकती है. गृह मंत्रालय ने डी कंपनी से जुड़े सभी मामलों की पड़ताल के लिए सबसे बड़ी जांच एजेंसी को कमान सौंपी है.
गृह मंत्रालय ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने का एक नया प्लान तैयार किया है, इसी के अंतर्गत अब दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामलों पर जांच का जिम्मा एनआईए को दिया गया है.
दाऊद इब्राहिम, D कंपनी और उससे हर गुर्गों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामले पहले से दर्ज हैं. अब एनआईए भी इसी के तहत आगे की कार्रवाई करेगी. गृह मंत्रालय के मुताबिक, D कंपनी और दाऊद इब्राहिम भारत में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, ड्रग्स स्मगलिंग और फेक करेंसी का व्यापार कर आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं.
इतना ही नहीं दाऊद इब्राहिम और इसकी D कंपनी, लश्कर ए तैयबा , जैश ए मोहम्मद और अल कायदा के जरिए भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रही है.





