लखनऊ

सुल्तानपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत !

सुल्तानपुर -: सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना हलियापुर-तिरहुत मार्ग पर ककरहा मोड़ के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। मृतक की पहचान बल्दीराय थाना क्षेत्र के दावतपुर (वल्लीपुर) निवासी सीताराम के पुत्र सूरज कुमार (18) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ था।

                       हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस द्वारा सौ शैय्या अस्पताल, पिठला (कुमारगंज) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अयोध्या रेफर कर दिया। राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (अयोध्या) के ट्रामा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार, युवक को रात लगभग 10:57 बजे अस्पताल लाया गया था। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही

अस्पताल प्रशासन ने रात 11:20 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। चिकित्सा महाविद्यालय ने कोतवाली प्रभारी अयोध्या और दर्शन नगर चौकी को मेमो भेजकर मामले की जानकारी दी है। यह मामला मेडिको-लीगल केस (MLC) के तहत दर्ज किया गया है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button