उत्तर प्रदेशखेललखनऊ
ऑफलाइन काउंटर से भी खरीद सकते हैं टिकट
हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और फीनिक्स पलासियो मॉल में बॉक्स ऑफिस शुरू

लखनऊ:इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैंस ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में दो स्थानों हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और फीनिक्स पलासियो मॉल में बॉक्स ऑफिस शुरू किए हैं, जहां सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद सकते हैं।
एलएसजी ने पहली बार एम टिकट की सुविधा शुरू की है, जिसे फैंस बुक माई शो एप से बुक कर सकते हैं। M-ticket पर मौजूद क्यूआर को स्टेडियम के गेट पर स्कैन कराकर लोग जल्दी से प्रवेश पा सकेंगे।