संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत पिता और परिवार ने लगाए गंभीर आरोप !
जालौन -: ( उरई ) -: झांसी जिले के जरहा कलां थाना पूंछ निवासी रामजी लाल पुत्र सुम्मेर ने थाना कोतवाली उरई में एक प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी पुत्री सपना के साथ हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। रामजी लाल के अनुसार, उनकी पुत्री सपना की शादी 28 नवंबर 2022 को जालौन के उमरारखेड़ा उरई निवासी शैलेन्द्र पुत्र वेदप्रकाश के साथ हुई थी।
रामजी लाल ने बताया कि शादी में उन्होंने नकद 6 लाख रुपये और 2 लाख रुपये अलग से दिए थे। इसके अलावा, उन्होंने सोने की अंगूठी, जंजीर और अन्य आभूषण भी दिए थे। शादी समारोह के लिए लॉज का 80 हजार रुपये भी दिया था। रामजी लाल का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
उन्हें मोटर साइकिल और 2 लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट की गई। जब उनकी पुत्री ने मायके में आकर बताया, तो उन्होंने उसे समझाकर ससुराल भेज दिया। लेकिन ससुराल वाले फिर से उत्पीड़न करने लगे।
20 नवंबर 2025 को रामजी लाल की पुत्री सपना ने अपने भाई विकास को फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके बाद रामजी लाल अपने पुत्र के साथ ससुराल पहुंचे, तो पता चला कि उनकी पुत्री मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती है।
जब वे वहां पहुंचे, तो उनकी पुत्री मृत अवस्था में मिली। रामजी लाल ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की मौत के लिए ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के सपना के पति शैलेन्द्र,ससुर वेदप्रकाश ,सास श्री मती गंगा श्री ,जेठ महेन्द्र ,जिठानी अंगूरी , दूसरे जेठ जैनेन्द्र उनकी पत्नी पूर्णिमा के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है ।
दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग रामजी लाल ने पुलिस से मांग की है कि ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी पुत्री को न्याय दिलाया जाए। पुलिस के कहा कि मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही की जायेगी