जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी

जयपुर । राजस्थान (schedule) के शेखावाटी समेत कई हिस्सों से लोग रोजगार के लिए दुबई, शारजहां, मस्कट और दोहा जाते है। दोहा के लिए इन लोगों को दुबई या शारजहां से फ्लाइट (schedule) बदलनी पड़ती है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रबंधन की ओर स अभी जयपुर से दुबई, शारजहां, मस्कट और बैंकॉक के लिए फ्लाइट्स जा रही है। दुबई, शारजहां और मस्कट के लिए डेली फ्लाइट है, जबकि बैंकॉक के लिए सप्ताह में 4 दिन।
विंटर सीजन में बड़ी संख्या में लोग बैंकॉक, पटाया, कुआलालंपुर वैकेशन मनाने जाते है। बैंकॉक के लिए जयपुर से केवल एक फ्लाइट है, जो सप्ताह में 4 दिन चलती है। इसके अलावा कुआलालंपुर के लिए अभी कोई फ्लाइट नहीं है। हालांकि कंपनियों ने उड़ान की डेट घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि दीपावली बाद से इन फ्लाइट्स का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कोविड से पहले एयर एशिया ने कुआलालंपुर, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए फ्लाइट संचालित करती थी, लेकिन कोविड के बाद से बंद कर दी गई।


