देहरादून

पौड़ी पुलिस में खुशियों की लहर! मेहनत रंग लाई, दो इंस्पेक्टर बने DySP एसएसपी ने पहनाई बैच, दी उज्ज्वल भविष्य की दुआ !

पौड़ी -: जनपद पौड़ी में कार्यरत दो कर्मठ एवं समर्पित पुलिस अधिकारियों के लिए एक अत्यंत हर्ष का अवसर तब आया, जब उन्हें निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक (DySP) पद पर पदोन्नत किया गया। श्री देवेंद्र सिंह कप्रवाण एवं श्री होशियार सिंह पंखोली की यह उपलब्धि संपूर्ण पौड़ी पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है।  इस ऐतिहासिक अवसर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने दोनों अधिकारियों को यूपीएस बैच अलंकृत कर सम्मानित किया। एसएसपी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता का परिणाम है।

समारोह के दौरान, दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निर्वहन उसी समर्पण भाव से करने हेतु प्रेरित किया गया, जैसा उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में किया। एसएसपी श्री पंवार ने अपने संबोधन में कहा, “यह पदोन्नति न केवल इन अधिकारियों के लिए बल्कि पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है।” अंत में दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button