
पानीपत:शहर थाना क्षेत्र की बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी कोचिंग सेंटर संचालक सौरभ ने झज्जर निवासी पिता-पुत्र पर विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाले दो युवकों को एशिया भेजने के लिए 30 लाख रुपये लिए और बाद में वीजा देने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।





