विराट कोहली ने हाल के दिनों में शानदार बल्लेबाजी की( विराट कोहली )
विराट कोहली : विराट कोहली ( विराट कोहली ) ने साल 2025 के अंत में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एक खास मामले में दिग्गज विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3 मैचों में 302 रन बनाए थे। जिसमें दो शतक और एक फिफ्टी शामिल थी। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर भारत के रोहित शर्मा ही हैं। विराट ने साल 2025 वनडे रैंकिंग में टॉप 2 में फिनिश किया। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विराट कोहली ने वनडे में 10वीं बार किया ऐसा कमाल
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 10वीं बार एक कैलेंडर ईयर का अंत ICC रैंकिंग में टॉप-2 में रहकर किया है। विराट ने साल 2017, 2018, 2019 और 2020 में ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज के रूप में अपना साल खत्म किया था। वहीं, 2013, 2014, 2015, 2016, 2021 और 2025 में वह ICC ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर रहे थे। अभी तक कोई भी खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है।
विराट ने तोड़ा विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
विराट ने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिचर्ड्स अपने करियर के दौरान 9 बार एक कैलेंडर ईयर का अंत टॉप-2 में रहकर किया था। अब तक बल्लेबाजों में यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से कोहली और विव रिचर्ड्स के नाम था। वहीं बात करें अगर गेंदबाजों की तो साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक अपने करियर में 9 बार टॉप-2 में रहे थे, जिसमें से 7 बार वह पहले स्थान पर रहकर एक कैलेंडर ईयर का अंत किया था। विराट ने अब रिचर्ड्स और पोलॉक दोनों को पीछे छोड़ा है।
विराट कोहली ने इस साल वनडे में बनाए खूब रन
विराट कोहली की बात करें तो साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद वह हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में आंध्रा के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। साल 2025 में विराट कोहली ने वनडे में कमाल किया है। उन्होंने 13 मैच खेले और 65.10 की औसत से 651 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन उनके नाम रहे और वह पहले भारतीय बने जिन्होंने जीत वाले मैचों में 18 हजार रन पूरे किए।
