uncategrizedहरियाणा

नए चयन नियमों से विनेश फोगाट को झटका, एशियन गेम्स-2026 की दौड़ से बाहर होने की आशंका

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेने के कारण ट्रायल पात्रता पर असर, कुश्ती महासंघ ने नए मानदंड किए लागू

Haryana:विनेश फोगाट को एशियन गेम्स-2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा लागू किए गए नए चयन नियमों के चलते उनके आगामी ट्रायल में हिस्सा लेने पर संकट खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, 30 मई को दिल्ली में महिला कुश्ती टीम के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि केवल वही खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे जिन्होंने हाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष Sanjay Singh ने कहा कि नए नियमों का उद्देश्य मौजूदा फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों और नई प्रतिभाओं को प्राथमिकता देना है। महासंघ ने पात्रता के लिए 2025 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2026 सीनियर फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप को आधार बनाया है।

बताया जा रहा है कि विनेश फोगाट इन तीनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकीं, जिसके कारण वे चयन ट्रायल की पात्रता सूची से बाहर हो सकती हैं। इस फैसले के बाद खेल जगत में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि विनेश भारत की सबसे अनुभवी और चर्चित महिला पहलवानों में गिनी जाती हैं।

विनेश फोगाट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई प्रतियोगिताओं में पदक भी जीते हैं। ऐसे में नए नियमों के कारण उनका बाहर होना भारतीय कुश्ती के लिए बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button