हरियाणा

भूना में अवैध पोल्ट्री फार्म निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों ने दी धरना और कोर्ट जाने की चेतावनी

रिहायशी इलाके में निर्माण का विरोध तेज, प्रशासन को शिकायत; स्वास्थ्य और प्रदूषण को लेकर बढ़ी चिंता

Haryana:हरियाणा के भूना क्षेत्र में उकलाना रोड स्थित (अवैध पोल्ट्री फार्म )सरकारी बागवानी केंद्र के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे पोल्ट्री फार्म को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। रिहायशी इलाके में हो रहे इस निर्माण के खिलाफ लोगों ने प्रशासन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त, एसडीएम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके घरों के बेहद नजदीक पोल्ट्री फार्म बनाया जा रहा है, जबकि इस क्षेत्र में पहले से एक फार्म संचालित है। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार पोल्ट्री फार्म को रिहायशी इलाके से कम से कम 500 मीटर दूर होना चाहिए, लेकिन यहां इस दिशा-निर्देश की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली दुर्गंध, अमोनिया गैस और गंदगी के कारण इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित होगा। इसके अलावा, मक्खियों, मच्छरों और बर्ड फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ेगा।

निवासियों ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और जिला स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button