राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा -: गहरी खाई में गिरा वाहन! 3 की मौत (उत्तराखंड) !

घटनास्थल पर एक वाहन (UK05 E 1903) अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त शवो तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक हादसा सतगढ़ के पास हुआ है। यहां कनालीछीना से पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ओर आ रही है एक वैगनआर कार सतगढ़ के पास असंतुलित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सयुंक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से तीनों शवों को निकाल कर सड़क तक लाया जा सका। मृतक की पहचान सतगढ़ गांव निवासी हरीश कापड़ी और उनका बेटा शुभम कापड़ी के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृतक का नाम रोहित बोनाल निवासी धारचूला बताया जा रहा है। घटना से कोहराम मच गया है।

मृतको का विवरण

1. रोबिन कापड़ीवास पुत्र हरीश कापड़ी उम्र 28 वर्ष निवासी :- ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
2. हरीश कापड़ी पुत्र केदारनाथ दत्त कापड़ी उम्र 48 वर्ष निवासी :- ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
3. रोहित उम्र 25 वर्ष, निवासी :- पिथौरागढ़

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button