उत्तर प्रदेश

बकाया के पैसे मांगने पर तहसील में बैनामा लेखक के साथ की हाथापाई , तहसील के अधिवक्ताओं की थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग !

किशनी – सख्त शासन के बाबजूद भी लोगों के हौसले इतने बुलंद है कि तहसील में कार्यरत बैनामा लेखक के साथ नामजदों ने हाथापाई कर गला दबाया और दस्तावेज नष्ट कर चालीस हजार रुपये छीन लिए। सुमित कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी सकतपुर ने कई अधिवक्ताओं के साथ थाने जाकर तहरीर में नामजद आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने पुलिस को बताया कि वह तहसील में बैनामा लेखक का कार्य करते हैं। मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे तहसील परिसर में वह अपने बस्ते पर बैठकर किसी कार्य में व्यस्त थे।

उनका आरोप है उसी समय गांव मकोया निवासी एक आरोपी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनके बस्ते पर आया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी की पत्नी के नाम उन्होंने एक वर्ष पूर्व एक बैनामा लिखा था जिसका बीस हजार रुपये बकाया रह गया था ।आरोपी के आने के बाद उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उक्त आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज की और अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाया।

उनके द्वारा चीख पुकार करने पर जब लोग उनको बचाने आए तो आरोपी ने बैनामा हेतु स्टांप के लिए रखें चालीस हजार रुपये उनसे छीन लिए तथा अठारह हजार रुपये का ई स्टाम्प जो वापसी के लिए रखा था नष्ट कर दिया और भाग गए। तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने थाने पहुचे और पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।इस मौके पर बार एशोसियेशन के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान,उदयवीर यादव,उदयप्रताप,उपदेश शाक्य,मीना शाक्य,विमलेश यादव,पुष्पेंद्र दुबे,आनंद शाक्य,अखिलेश शाक्य,आदित्य दीक्षित, कृष्णा चौहान,सुरेंद्र पाल,नेत्रपाल सविता,अवधेश कुमार,प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button