राष्ट्रीय

घने कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है (घने कोहरे ) 

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सुबह और रात को घना कोहरा     (घने कोहरे )   हो रहा है। सुबह और रात को तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है। दिन में धूप निकल आने से रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय शहर के अधिकतर हिस्सों में घने कोहरे के छा जाने के बाद दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने सुबह शहर के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय शहर के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और आईएमडी ने सोमवार को इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

पालम में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस, पालम में 22 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 23.1 डिग्री सेल्सियस, रिज में 21.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में आठ डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 7.2 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में सात डिग्री सेल्सियस रहा।

गंभीर श्रेणी में दिल्ली का AQI
इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 444 दर्ज किया गया, जो शाम चार बजे 440 रहा। यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

21 जनवरी तक बेहद खराब श्रेणी में रहे AQI
शहर का एक्यूआई सोमवार से 21 जनवरी तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है। निर्णय सहायता प्रणाली के आकलन से पता चला कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन का कुल प्रदूषण स्तर में लगभग 12.

47 प्रतिशत योगदान रहा जबकि बाहरी क्षेत्रों से होने वाले औद्योगिक उत्सर्जन का योगदान 7.8 प्रतिशत रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button