पंजाब

Swati Maliwal Defamation Case : AAP विधायक ने राज्यसभा सांसद के खिलाफ दायर किया मानहानि केस

भेड़-बकरी’ टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, AAP MLA ने कहा- जनता के जनादेश का अपमान

बठिंडा: पंजाब की राजनीति में उस समय नया विवाद(Swati Maliwal Defamation Case) खड़ा हो गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया। मंगलवार को इस केस की सुनवाई मोगा की अदालत में हुई।

जानकारी के अनुसार, मोगा से AAP विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा जेएमआईसी आशिमा शर्मा की अदालत में पेश हुईं और अपने पक्ष से जुड़े तथ्य अदालत के सामने रखे

यह मामला उस बयान के बाद चर्चा में आया जिसमें हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायकों के लिए कथित तौर पर “भेड़-बकरी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

AAP विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने इस टिप्पणी को जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का अपमान बताया और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ करार दिया|अदालत में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि यह केवल विधायकों का नहीं बल्कि उन लाखों मतदाताओं का भी अपमान है जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने प्रतिनिधि चुने हैं|इस मामले के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। राजनीतिक हलकों में इसे AAP और भाजपा के बीच बढ़ते टकराव के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button