देखते ही देखते झुग्गी से उठने लगीं आग की लपटें

भोपाल। रेल पटरी (flames of fire) किनारे छोला में बस्ती जहां की झुग्गी में अचानक आग (flames of fire) लग गई, जिसने पास की झुग्गी को भी चपेट में ले लिया। फायर फाइटर ने बताया, दोनों तरफ रेलवे फाटक बंद होने से दमकलें मौके पर पहुंच नहीं पा रही थीं। झुग्गी से आग की लपटें निकल रही थीं। जैसे-तैसे कर्मचारी अंदर पहुंचे और जलते हुए दो गैस सिलेंडरों को घर से बाहर फेंका।
आग बुझाने के लिए दमकलें समय पर पहुंच गई, लेकिन दोनों रेलवे फाटक बंद थे। मौके पर दूसरी ओर, अंडर ब्रिज से दमकलें निकल नहीं पाई। फायर फाइटर ने बताया, पटरियों के ऊपर से पाइप गुजारने का सोचा था, लेकिन एक के बाद एक ट्रेनें गुजरने से पाइप कट सकते थे। इसके चलते फायर ब्रिगेड बुलेट से पहुंचकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। आगजनी की घटना से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सामान जलकर राख हो गया।



