ब्रेकिंग न्यूज़राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

हरियाणा में भीषण गर्मी (heat wave)का कहर, 24 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट

दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म; तापमान 42°C पार, 26 अप्रैल के बाद मौसम बदलने की उम्मीद

हरियाणा:हरियाणा में इस समय गर्मी (heat wave)अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। दिन ही नहीं, अब रातों में भी तापमान अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। India Meteorological Department ने राज्य में 24 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

हाल के दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज (heat wave) किया गया है, जिससे लू और तेज धूप का असर बढ़ गया है। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के समय चलने वाली शुष्क और गर्म हवाएं लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

नारनौल बीते दिन राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जबकि रोहतक और करनाल में पहले ही हीट वेव जैसी स्थिति दर्ज की जा चुकी है।

हालांकि, 26 अप्रैल के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है और तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, अधिक पानी पिएं और गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय अपनाएं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button