गुरुग्राम में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला, शव बेड बॉक्स में छिपाकर फरार हुआ आरोपी
शंकर की ढाणी में 22 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव शंकर की ढाणी में 22 वर्षीय युवती की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को कमरे में रखे बेड बॉक्स के अंदर छिपाकर फरार हो गया।
पुलिस ने सोमवार देर रात कमरे में रखे बेड के अंदर से युवती का शव बरामद किया। मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है। मामले में हत्या का आरोप उसके ममेरे भाई देवेश पर लगाया गया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मृतका के भाई दलीप कुमार ने शिकायत में बताया कि करीब पांच साल पहले आरोपी देवेश ने सोनी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने कथित रूप से धोखे से कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। परिवार का कहना है कि इसके बाद से आरोपी युवती को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता था।
परिजनों के मुताबिक सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका की सहेलियों को कुछ संदिग्ध लगा और उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आईएमटी मानेसर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने रात करीब 12 बजे बेड खोलकर देखा तो अंदर युवती का शव मिला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आईएमटी मानेसर पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
शंकर की ढाणी में 22 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
हरियाणा के गुरुग्राम में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव शंकर की ढाणी में 22 वर्षीय युवती की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को कमरे में रखे बेड बॉक्स के अंदर छिपाकर फरार हो गया।