हरियाणा
डिलीवरी कंपनी मोहाली के ऑफिस से 1.81 लाख रुपये चोरी
रात को ऑफिस में रखी गई थी नकदी, सुबह पहुंचने पर कैश मिला गायब
Haryana: मोहाली में एक डिलीवरी कंपनी के कार्यालय से करीब 1.81 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद थाना सोहाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के टीम लीडर चंद्र भान ने बताया कि उनके अधीन कई डिलीवरी बॉय काम करते हैं, जो रोजाना पार्सल डिलीवरी के बाद कंपनी का कैश ऑफिस में जमा करवाते हैं। उन्होंने बताया कि 2 मई को डिलीवरी के जरिए कुल 1,81,748 रुपये जमा हुए थे, जिन्हें रात में कार्यालय में सुरक्षित रखकर ताला लगा दिया गया था।
अगली सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो नकदी गायब मिली। कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर पैसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई।
Punjab Police ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि चोरी की वारदात को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।