उत्तर प्रदेश

उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु रेलकर्मी सम्मानित !

लखनऊ -: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 2 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री समर्थ गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मानित किए गए रेलकर्मी श्री विनोद कुमार, स्टेशन मास्टर/बीरापट्टी एवं श्री विक्रम कुमार वर्मा, प्वाइंट्समैन/सराय हरखू, लखनऊ मंडल के परिचालन विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है, और हमारे रेलकर्मी हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सजगता और समर्पण के साथ करते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य रेलकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button