राजनीति

राघव चड्डा का फ़िल्मी अंदाज़ में आप पर पलटवार

अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को किया सिरे से खारिज

पंजाब : आम आदमी पार्टी (आप) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रही राजनीतिक रार शनिवार को एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद चड्ढा ने फिल्मी अंदाज में पलटवार किया। उन्होंने हालिया सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का डायलॉग दोहराते हुए एक वीडियो बयान जारी किया और कहा, “मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं।”

पंजाब से सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी द्वारा उन पर लगाए गए तीनों आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें ‘सफेद झूठ’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वह संसद में शोर मचाने या माइक तोड़ने नहीं, बल्कि देश के करदाताओं के मुद्दों को उठाने के लिए गए थे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button