लखनऊ

सूरापुर-विजेथुआ-गुदरा-कोइरीपुर ग्रामीण मार्ग पर निर्माणाधीन गोमती नदी सेतु गुदरा घाट के स्पान सं० पी3-पी4 के अपस्ट्रीम की बीम के प्री-स्ट्रेसिंग के समय क्रैक आ जाने के सम्बन्ध में

सुलतानपुर -: ( 12 जून ) -: परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम प्रशान्त कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद सुलतानपुर में विधानसभा लम्भुआ के अन्तर्गत सूरापुर-विजेथुआ- गुदरा-कोइरीपुर ग्रामीण मार्ग पर निर्माणाधीन गोमती नदी सेतु गुदरा घाट पर 6X30.80 मी० स्पान अरेंजमेंट तथा 196.88 मी० लम्बाई का 03 बीम अरेंजमेंट का दीर्घ सेतु निर्माणाधीन है, जिसमें कुल 06 स्पान में से 05 स्पान में डैक स्लैब स्तर का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त सेतु पर स्पान सं० पी3-पी4 की डाउन स्ट्रीम एवं मिडिल बीम पहले से डाली जा चुकी है।

अपस्ट्रीम की बीम में कुल 05 केविल में से नीचे के 02 केविल की प्री-स्ट्रेसिंग की जा चुकी है एवं दिनांक 11.06.2026 को केविल सं० 03 के प्री-स्ट्रेसिंग के समय प्री-स्ट्रेसिंग जैक के फेल हो जाने के कारण अधिक लोड पड़ने से बीम में क्रैक आ गया है।
उपरोक्त अपस्ट्रीम की बीम में केविल के स्ट्रेस को रिलीज करके ज्वाइन्ट फिलर मैटेरियल का प्रयोग करते हुये क्रैक की मरम्मत करा ली जायेगी एवं बीम की गुणवत्ता का थर्ड पार्टी से परीक्षण कराया जायेगा। थर्ड पार्टी के परीक्षण के परिणाम मानक के अनुरूप न पाये जाने की दशा में बीम को हटाकर उसके स्थान पर नयी बीम डाली जायेगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button