खेलदिल्ली

प्रगनानंद हैं कार्लसन से भी ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी, पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा दावा

अर्जुन अवॉर्ड विजेता प्रवीण थिप्से का मानना है कि रमेशबाबू प्रगनानंद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से भी ज्यादा खतरनाक हैं।

नई दिल्ली। अर्जुन अवॉर्ड विजेता ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से का मानना है कि प्रतिष्ठित नार्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय रमेशबाबू प्रगनानंद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से भी ज्यादा खतरनाक हैं। उनके अनुसार प्रगनानंद दुनिया के सबसे ज्यादा सुधार करने वाले शतरंज खिलाड़ी भी हैं।
थिप्से ने प्रगनानंद को मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी से भी आगे भारत का सबसे मजबूत खिलाड़ी बताया। उन्होंने साक्षात्कार में कहा कि प्रग अभी भारत के सबसे अच्छे शतरंज खिलाड़ी हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माना जा सकता है।
प्रगनानंद

प्रवीण थिप्से ने की प्रगनानंद की जमकर तारीफ

उन्होंने कार्लसन के विरुद्ध प्रगनानंद के शानदार रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में नार्वे के इस दिग्गज खिलाड़ी के विरुद्ध बहुत कम खिलाड़ियों को ऐसी सफलता मिली है। थिप्से ने नार्वे शतरंज में मिली जीत को हाल के सालों में किसी भारतीय खिलाड़ी की सबसे बेहतरीन उपलब्धियों में से एक बताया।

प्रगनानंद ने 2750 से ज्यादा रेटिंग वाले कार्लसन और गुकेश सहित अन्य के विरुद्ध अपने आखिरी चार राउंड जीते थे। इस पर थिप्से ने ने कहा यह शानदार वापसी है। 2025 में कुछ हद तक निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रगनानंद ने सचमुच कुछ असाधारण करके दिखाया है। भारतीय शतरंज को ऐसे ही प्रदर्शन की जरूरत थी।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button