देहरादून

उत्तराखण्ड में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश

देहरादून । उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार कुल 11 पुलिस उपाधीक्षकों को रिक्त पदों के सापेक्ष विभिन्न जनपदों, वाहिनियों एवं अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। इन तबादलों को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरित अधिकारियों की विस्तृत सूची नीचे संलग्न है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button