लखनऊ

पीडीए चौपाल में उमड़ा जन सैलाब , भाजपा राज में कल्पना से अधिक बढ़ा भ्रष्टाचार :राम आसरे

लखनऊ -: ( सोनभद्र )-: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री राम आसरे ने आज जनपद सोनभद्र के विधानसभा ओबरा के मैरेज हाल चोपन में तथा दुद्धी विधानसभा के पिंडारी जरहा में आयोजित विश्वकर्मा समाज पीडीए वर्ग जन चौपाल को सम्बोधित किया।पूर्वमंत्री ने कहा कि अब भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का समय आ गया है तभी जनता व पीडीए वर्ग सभी का सम्मान और गरीब किसान नौजवान को न्याय मिलेगा। पूर्वमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई, बेरोजगारी,गरीबी भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है।थाना और तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। आम जन का जीना दूभर हो गया। किसान नौजवान किसान पिछड़े दलितो का का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।इनकी सुनवाई भाजपा सरकार में कहीं नहीं हो रही है।अत्याचार और अन्याय भाजपा समर्थक और पोषित लोग कर रहे हैं उसका शिकार पीडीए वर्ग हो रहा है। सामन्ती और अपराधी के सामने भाजपा सरकार की पुलिस नतमस्तक है। यह सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और सरकार के साये में लगातार अपराधी अपराध कर रहे हैं।

विश्वकर्मा ने कहा भाजपा के लोगों ने देश की ज्यादातर सम्पत्तियों पर कब्जा कर लिया है।अब जंगल और जमीन भी नहीं छोड़ रहे हैं। सोनभद्र में विन्ध्य एक्सप्रेस वे के निर्माण के नाम पर जंगलो में लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। केवल एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिये आदिवासियों दलितों पिछड़ों की जमीन और मकानों को खाली कराया जा रहा है।मकानों को उजाड़ा जा रहा है। सरकार उचित मुआवजा नहीं दे रही है। भाजपा आदिवासी पीडीए विरोधी सरकार है। गरीबों आदिवासी को उजाड़ती है और अमीरों को बसाती है। भाजपा सरकार हमें हटाना होगा और सपा सरकार बनाना होगा तभी गरीब आदिवासी दलित के जमीन को बचाया जा सकेगा और वनाधिकार कानून लागू किया जा सकेगा।

भाजपा सरकार ने नौजवानों की नौकरी छीन ली। सरकार नौकरी नहीं देना चाहती इसलिए सरकार बार बार पेपर लीक हो रहा है और परीक्षाएं कैंसिल करा रही है। नौकरी नहीं मिलेगी तो आरक्षण अपने आप समाप्त हो जायेगा। भाजपा राज में पिछड़े वर्गों के आरक्षण में बड़ा घोटाला किया गया। शिक्षा से वंचित करने की नियत से भाजपा सरकार ने प्रदेश मे प्राइमरी स्कूलों को बन्द करा रही है ताकि प्रदेश के गरीबों पिछड़ों दलितों को शिक्षा से वंचित किया जा सके। शिक्षा आरक्षण और नौकरी रोजगार हमारा मौलिक अधिकार है और भाजपा इसे छीनना चाहती है। भाजपा राज में संविधान और लोकतंत्र पर बार बार हमला हो रहा है। लोकतंत्र में नौजवानों किसानों पिछड़ों की आवाज दबाया जा रहा है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान बनाकर हमें वोट देने के बराबरी का अधिकार दिया। भाजपा संविधान में दिये अधिकार को छीनना चाहती है। हमें संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा और समाजवादी सरकार बनानी होगी।

देश में अकेले अखिलेश यादव नेता हैं जो संविधान और लोकतंत्र बचाने पीडीए वर्ग को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड रहे हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी उनका साथ दे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये तभी अधिकार सुरक्षित रहेगा। विश्वकर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में हमेंशा विश्वकर्मा समाज का सम्मान बढ़ाया गया। सपा सरकार में दो बार राम आसरे विश्वकर्मा को विश्वकर्मा समाज को मंत्री बनाया गया। इसी प्रकार अति पिछड़ी जातियों विश्वकर्मा प्रजापति नाई साहू तेरी भुर्जी चौरसिया विन्द निषाद कश्यप पाल राजभर चौहान शाक्य सैनी लोधी को विधायक मंत्री बनाकर अति पिछड़ी जातियों को राजनीति और सरकार में हिस्सेदारी देने का काम नेताजी ने और अखिलेश यादव ने किया। नेताजी ने निषाद समाज की बेटी फूलन देवी को जेल से रिहा कराया और मिर्जापुर से सांसद बनाकर देश की लोकसभा में भेजा निषाद समाज का सम्मान बढ़ाया।

अगर नेताजी नहीं होते तो निषाद समाज को न्याय नहीं मिलता। निषाद समाज को समाजवादी पार्टी का साथ दे और सपा की सरकार बनाये। आज श्री अखिलेश यादव जी हर गरीब पिछड़े दलित मजलूम की आवाज बनकर उनको न्याय दिला रहे हैं। आज पिछड़ों की पहचान और सम्मान है वह माननीय नेताजी की देन है। सपा ने ही पिछड़े वर्गों और दलितों को सुरक्षा और सम्मान दिया।समाज को तरक्की के रास्ते पर लाकर मजबूत किया। विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस 17 सितम्बर का सार्वजनिक अवकाश घोषित करके देश में विश्वकर्मा का सम्मान बढ़ाने का काम नेताजी ने और अखिलेश यादव ने किया था। भाजपा सरकार ने भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस के सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करके भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया। भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा समाज का सम्मान गिराया। विश्वकर्मा समाज अब भाजपा को वोट न करें।हमें इस बात को याद रखना होगा कि भाजपा पिछड़ा दलित विश्वकर्मा समाज की विरोधी है। हमें भाजपा सरकार हटानी होगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना होगा।

विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा में विश्वकर्मा समाज का मंत्री केवल दिखावा के लिये बनाये गये है अभी तक गाजीपुर और देवरिया में विश्वकर्मा समाज की हत्या में न्याय नहीं दिला पाये तो समाज कैसे उन पर भरोसा करें।उनसे समाज का कोई भला नहीं होने वाला है।विश्वकर्मा समाज भाजपा से दूरी बनायें। दूसरे कुछ लोग विश्वकर्मा समाज की पार्टी बनाकर सरकार बनाने की बात करके विश्वकर्मा समाज को गुमराह कर रहे हैं। झूठ बोलकर विश्वकर्मा समाज का शोषण करते हैं। विश्वकर्मा समाज ऐसे नेताओं के भ्रम में न आये। अगर वोटों का बंटवारा होगा तो भाजपा को ताकत मिलेगी। इसलिए विश्वकर्मा समाज नेताओं के झूठ से बचें और समाजवादी पार्टी का साथ दे। समाजवादी पार्टी ही सरकार , बनायेगी और समाजवादी पार्टी की सरकार ही सभी को सम्मान और अधिकार दिलायेगी।

विश्वकर्मा पीडीए जन पंचायत को सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव जी पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव प्रदेश सचिव मुनीर अहमद जिला महासचिव शाहिद कुरेशी पूर्व प्रत्याशी सुनील सिंह गौड़ प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति रवि कुमार गोद पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव उपाध्यक्ष रमेश यादव राधा सिंह चांदनी देवी फूलवती गॉड अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महिला महासभा मीना विश्वकर्मा अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा त्रिपुरारी गांव परमेश्वर यादव अमरनाथ यादव जिला महासचिव डॉक्टर दिनेश विश्वकर्मा रमेश विश्वकर्मा जमुना यादव नसीमुद्दीन विधानसभा अध्यक्ष ओबरा राजेश विश्वकर्मा दीपक विश्वकर्मा रमाशंकर विश्वकर्मा गुलाब विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा योगेंद्र शर्मा महेश विश्वकर्मा हरिओम विश्वकर्मा विभूति विश्वकर्मा अखिलेश विश्वकर्मा सोनू कुमार विश्वकर्मा अरविंद विश्वकर्मा हर गोविंद विश्वकर्मा शैलेंद्र विश्वकर्मा नंदू विश्वकर्मा गोदान विश्वकर्मा राहुल विश्वकर्मा सुखदेव विश्वकर्मा सीताराम विश्वकर्मा विनोद विश्वकर्मा दिनेश विश्वकर्मा अवध नारायण यादव केदारनाथ यादव सुनील गाउदपुर प्रत्याशी लक्ष्मी विश्वकर्मा अनवर अलीपुर प्रत्याशी राम नारायण गौड़ जिला सचिव नंदकुमार खरवार ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद यादव विधानसभा महासचिव जगदीश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालबाबू भारती विधानसभा अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव राष्ट्रीय सचिव मधुर सभा त्रिपुरारी गोड जिला उपाध्यक्ष बर्जन पनिका विनोद गौड़ नागेंद्र यादव श्री राम बिहार राजेंद्र जैसवाल प्रेम सागर पांडे अवधेश मिश्रा सुरवीन गुर्जर रामदास बैग शिवकुमार निषाद पवन पांडे श्याम जी कुशवाहा भारत लाल विश्वकर्मा बलबीर गॉड महिपत गौड़ चंद्रशेखर विश्वकर्मा प्रदीप विश्वकर्मा हरदेव विश्वकर्मा सतनारायण विश्वकर्मा अखिलेश विश्वकर्मा गणेश विश्वकर्मा डॉक्टर संदीप विश्वकर्मा राज नारायण विश्वकर्मा दयाराम विश्वकर्मा अशोक कुमार विश्वकर्मा रामप्रता विश्वकर्मा सुभाष विश्वकर्मा भारत लाल विश्वकर्मा देवी दयाल विश्वकर्मा विजय शंकर विश्वकर्मा जगदेव विश्वकर्मा कन्हैया लाल विश्वकर्मा दिलीप विश्वकर्मा ने संबोधित किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button