उत्तराखंड

पौड़ी के कर्मचारियों को मिलेगा अपना संघ भवन? डीएम स्वाति भदौरिया ने दिया आश्वासन

पौड़ी -: उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के तहत कार्यरत पौड़ी जनपद इकाई ने जिला मुख्यालय पर कार्मिकों के लिए संघ भवन निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से भेंट कर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि संघ भवन निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पौड़ी से भूमि उपलब्ध कराने पर सैद्धांतिक सहमति प्राप्त हो चुकी है। सीएमओ कार्यालय द्वारा यह भी कहा गया था कि जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलते ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने कर्मचारियों की इस मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही इस मामले का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी से इस संबंध में औपचारिक आख्या प्राप्त करेंगी और उसके बाद भूमि आवंटन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। डीएम के इस आश्वासन से कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से सीताराम पोखरियाल, संजय नेगी, रेवती नंदन डंगवाल, दीपक गोडीयाल, दीपक नेगी, कुलदीप राणा, अंकित भट्ट, संदीप भट्ट, मनोज घिल्डियाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने जिलाधिकारी के सकारात्मक रवैये की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही कार्मिकों को उनके दशकों पुराने इस सपने की पूर्ति हो सकेगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button