खेललखनऊ

लखनऊ में 14 हजार दर्शक ही मैच देखने पहुंचे:इंडिया-अफगानिस्तान के मुकाबले में 36 हजार सीटें खाली रहीं, गर्मी से फैंस परेशान

इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे इंटरनेशनल खेला गया। उमस भरी गर्मी के चलते आधे से ज्यादा स्टेडियम खाली रहा। इकाना स्टेडियम में 50 हजार सीटें हैं, लेकिन सिर्फ 14 हजार दर्शक ही मैच देखने पहुंचे थे। मैच के दौरान रोहित और विराट की जर्सी का काफी क्रेज देखने को मिला। स्टेडियम के बाहर 200 से 300 रुपए तक में ये जर्सियां मिल रही थी। मैच देखने सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी के सुपरफैन पहुंचे थे। रोहित शर्मा के पर्सनल नेट बॉलर रहे शिवपाल सिंह देवड़ा भी पुणे से मैच देखने आए थे।

 

लखनऊ में मैच शुरू होने के दौरान तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद दोपहर बाद तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा। उमस भरी गर्मी के चलते फैन पसीने पसीने हैं और छाव खोजते नजर आए। तेज धूप से हवाओं के गर्म थपेड़े महसूस भी किए गए। इस दौरान कई फैंस गमछा ओढ़कर स्टेडियम में मैच देखते नजर आए।

ईशान किशन और शुभमन गिल ने शतक लगाया। किशन ने 71 गेंदों में शतक पूरा किया। गिल इकाना स्टेडियम में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं, इकाना में पहली बार वनडे में 402 रन का स्कोर बना है। इकाना में पहली बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला।

अफगान बल्लेबाज दारविश रसूली चोटिल हो गए। पारी खत्म होते ही उन्हें स्ट्रेचर से ले जाया गया।
अफगान बल्लेबाज दारविश रसूली चोटिल हो गए। पारी खत्म होते ही उन्हें स्ट्रेचर से ले जाया गया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button