जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को एमबीए के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कैंपस टू कॉरपोरेट विषयक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गयाI
कार्यक्रम को मुख्या वक्ता के रूप 21 वीं सेंचुरी कंसलटेंट के संस्थापक और मुख्य सलाहकार संजय रामदास काम्बेकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में छात्रों को एक अच्छे प्रबंधक के रूप में सफल होने के लिए छात्र अपने जीवन में अनुशासन, समर्पण, लगातार प्रयास करना जरूरी है I
उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट जगत में सफल होने के लिए छात्रों को अपनी खूबियों का समझना अति आवश्यक है I किसी भी जॉब इन्टरव्यू में नियोक्ता यह जानना चाहता है कि छात्र की खूबियाँ संस्था के लिए कितना उपयोगी साबित हो सकती है I
एसएमएस डिग्री कॉलेज के प्रबंधक पद को लेकर विवाद चरम पर, छात्रों का भविष्य अधर में
-
-
जनसुनवाई में मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा लखनऊ: 31 अगस्त, 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार, पेयजल, जलनिकासी सहित नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को मंत्री श्री शर्मा के समक्ष रखा। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाना है। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों पर मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार तथा अन्य उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी शिकायतों में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से मिले। पेयजल एवं जलनिकासी से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने नगर निकायों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और जलभराव एवं जलनिकासी की समस्याओं का स्थायी समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा जहां आवश्यक हो वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शासन की योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूरी सुगमता से पहुंचे !
August 31, 2026
श्री काम्बेकर ने कहा कि छात्र पढाई के दौरान से ही उद्योग जगत में निकलने वाले भर्तियों को ध्यानपूर्वक पढ़े और उनके जॉब विवरण के आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार करने और सफल होने के लिए आवश्यक गुणों को छात्रों के साथ साझा किया I साथ छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में उनके आगे जीवन में आने वाले किसी भी समस्या के समाधान हेतु वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे I
इन्क्यूबेशन सेटर के निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर मुख्य वक्ता का स्वागत व विषय प्रवर्तन ने किया I प्रो. प्रदीप कुमार, निदेशक सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने बताया की विश्वविद्यालय छात्रों के पर्सनालिटी डेवेलपमेंट और उन्हे नौकरी के लिए हर प्रकार से तैयार करने के लिए व छात्र उन्नयन हेतु प्लेसमेंट सेल लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता हैI इससे अभी तक लगभग 1000 से भी अधिक छात्र लाभांवित हो चुके है कार्य क्रम का संचालन यतन्दीप दुबे ने किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने किया I इस अवसर पर श्याम त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, प्रांकुर शुक्ला, अनुपम कुमार, विकास यादव समेत प्रबंध अध्ययन संकाय के छात्र-छात्राए उपस्थित रहे I