अपराधउत्तर प्रदेशबडी खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अस्पताल में कार्यरत नर्स ने डॉक्टर पर रेप के गंभीर लगाए आरोप

आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी भी

संभल :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक अस्पताल में कार्यरत नर्स ने डॉक्टर पर रेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। नर्स द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शिकातयकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह चौधरी सराय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दिसंबर 2022 से नौकरी कर रही है और अस्पताल के ऊपर बने कमरे में रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अस्पताल के संचालक डॉक्टर जैद ने 2022 से उससे कई बार रेप किया और किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी के कृत्यों व गर्भपात के लिए खिलाई गईं दवाइयों से वह बीमार रहने लगी और तनाव में में चली गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब इस बारे में उसने अपनी मां को बताया तो वह दोनों सीधा अस्पताल पहुंची लेकिन वहां पर पहले से मौजूद आरोपी के पिता असलम ने उनसे दुर्व्यवहार किया। संभल कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर जैद ओर मोहम्मद असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button