NEET-UG:पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा
20 से 22 जून तक एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर कर सकेंगे NEET अभ्यर्थी
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने NEET-UG पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत (Punjab News) देते हुए पंजाब रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 20, 21 और 22 जून को परीक्षा देने वाले सभी छात्र बिना किराया दिए सरकारी बसों में सफर कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें यात्रा खर्च उठाने में परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है ताकि किसी भी विद्यार्थी की परीक्षा केवल आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो।
सरकार के अनुसार छात्र अपने NEET-UG एडमिट कार्ड को दिखाकर पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधा राज्यभर में लागू रहेगी और परीक्षा केंद्र तक आने-जाने वाले छात्रों को राहत देगी।
पंजाब सरकार के इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जो दूरदराज के इलाकों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचते हैं।





