लखनऊ 8 मार्च; शिवरात्रि के महापर्व पर निराला नगर में चार पीढ़ियों से प्रतिष्ठित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जेसी फाउंडेशन और धर्म रक्षा समिति सप्तर्षि कुलम की ओर तीन दिवसीय श्री शिव पार्वती विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन मंडप स्थापना, मंगल गीत, शिव भजन, वेद मन्त्रों का पाठ, मातृ पूजन और यज्ञ के बाद गुरुवार को हल्दी, तेल और पितृ पूजन के साथ भजन संध्य भी हुई। केन्द्रीय आयोजन महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार 8 मार्च की शाम को “वर यात्रा” निकाली गई। यह वर यात्रा केशव नगर के प्रतिष्ठित गंगेश्वर महादेव मंदिर, से गाजे बाजे और जयकारों के साथ मुख्य पूजन स्थल निराला नगर के जे.सी. गेस्ट हाउस स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां यात्रा का स्वागत पुष्प, फल, मिष्ठान वितरण के साथ ही किया गया।
नरेन्द्र मोदी का निर्णय महिला सशक्तीकरण उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : भाजपा
-
-
जनसुनवाई में मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा लखनऊ: 31 अगस्त, 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार, पेयजल, जलनिकासी सहित नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को मंत्री श्री शर्मा के समक्ष रखा। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाना है। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों पर मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार तथा अन्य उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी शिकायतों में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से मिले। पेयजल एवं जलनिकासी से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने नगर निकायों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और जलभराव एवं जलनिकासी की समस्याओं का स्थायी समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा जहां आवश्यक हो वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शासन की योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूरी सुगमता से पहुंचे !
August 31, 2026
महाशिवरात्रि पर पहली बार से ब फलों से तैयार बंधनवार को मंदिर परिसर में लगाकर बाबा नर्मदेश्वर से निरोगिता का वरदान मांगा गया। सुबह चार बजे भस्म आ रती की गई। छितवापुर स्थित शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के बटुकों द्वारा आरती पूजन का कार्य किया गया। पांच सौ वर्षों के लम्बी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या तीर्थ में स्थापित बालक राम की छवि सदृश्य भव्य श्रृंगार बाबा नर्मदेश्वर का किया गया जो आकर्षण का केन्द्र बना। बड़ी संख्या में लोगों ने उस श्रंगार के साथ सेल्फी भी ली। इसके साथ ही भक्तों ने दुग्ध और जलाभिषेक के साथ ही धतूरा, फल बेलपत्र आदि अर्पित किये। प्रसाद के रूप में भक्तों को ठंडाई और खीर का वितरण सनातनी भक्त सपना गोयल की ओर से करवाया जा रहा है। लोकप्रिय भजन गायक प्रीति लाल ने सरस भजन सुनाए। अंजू अग्रवाल की विष्ट की इस आयोजन में विशिष्ट भूमिका रही। आचार्य आशुतोष चौबे ने पूजन अनुष्ठान सम्पन्न करवाए। परिसर की सज्जा और उमड़े भक्तों का तांता देखते ही बना। इस अनुष्ठान में कृष्णा साहू, अशोक अग्रवाल कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल, पूनम कुमारी अग्रवाल, चन्द्रलता अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल सहित श्रेया, नमन, अराधना सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। आचार्य रमाकांत की अगुआई में अनुष्ठान करवाए जा रहे हैं।