अपराधराज्य

लुधियाना रेप-मर्डर केस : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा रद्द की, दोबारा ट्रायल के आदेश

प्रक्रियात्मक खामियों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा– निष्पक्ष सुनवाई जरूरी

 पंजाब : पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा में 2019 में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बड़ा कानूनी फैसला सामने आया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा को रद्द करते हुए मामले में दोबारा सुनवाई (री-ट्रायल) के आदेश दिए हैं।

अदालत ने पाया कि ट्रायल के दौरान कई गंभीर प्रक्रियात्मक खामियां रहीं, जिससे आरोपियों को निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अवसर नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि पूछताछ के दौरान कानूनी प्रक्रिया का सही पालन नहीं हुआ और अहम साक्ष्य, जैसे डीएनए और मेडिकल रिपोर्ट, स्पष्ट रूप से पेश नहीं किए गए।

हाईकोर्ट ने मामले को सेशन कोर्ट में वापस भेजते हुए निर्देश दिया है कि आरोपियों के बयान दोबारा दर्ज कर ट्रायल उसी चरण से शुरू किया जाए। इस दौरान सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button