अपराधपंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लुधियाना क्राइम न्यूज़:सोनीपत की दो नाबालिग बहनें 4 महीने बाद लुधियाना से बरामद!

अपहरण कर बच्चियों को कमरे में बंधक बनाकर रखा; पुलिस रेड के बाद खुला सनसनीखेज मामला

सोनीपत/लुधियाना: हरियाणा के सोनीपत जिले से लापता(लुधियाना ) दो नाबालिग बहनों  को पुलिस ने लुधियाना से सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपी, जो पीड़ितों का पड़ोसी बताया जा रहा है, बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और पिछले करीब चार महीनों से उन्हें एक कमरे में बंद करके रखा हुआ था।

पुलिस को तकनीकी इनपुट मिलने के बाद लुधियाना के प्रेम नगर इलाके में छापा मारा गया, जहां से बच्चियों को छुड़ाया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए बच्चियों को अपनी रिश्तेदार बताकर रखा था।

जब पुलिस टीम आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी को अपने हवाले करने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और किसी तरह आरोपी को सुरक्षित थाने ले जाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अपराध में कोई और शामिल तो नहीं था।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button