लखनऊ

बेगमपुरा एक्सप्रेस में गैर अनुमोदित पानी के विरुद्ध लखनऊ मंडल की त्वरित कार्यवाही !

लखनऊ -: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अनुमोदित खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.05.2026 को गाड़ी संख्या 12237 वाराणसी–जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस में गैर अनुमोदित पानी की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ श्री के. के. यादव के निर्देश पर सुलतानपुर स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गैर अनुमोदित पानी को उतार लिया गया। जांच के दौरान कुल 12 पेटी (144 बोतल) गैर अनुमोदित पानी बरामद किया गया। उक्त पानी की बोतलों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा स्वामित्व की पुष्टि नहीं की गई।
                    उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मानक गुणवत्ता की खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। मंडल प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की सघन जांच एवं कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button