Indonesia Open 2026: पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी की हार के साथ सिंगल खिताब में भारत का अभियान समाप्त
जकार्ता। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी को अपने-अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ इंडोनेशिया ओपन की सिंगल्स कैटेगरी में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। हालांकि, पुरुष डबल्स जोड़ी हरिहरन अमसकारुनन और रुबन कुमार रेथिनासबपति अर्जुन ने एक कड़े मुकाबले में जीत हासिल करते हुए भारत की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
गुरुवार को महिला सिंगल्स में सिंधू का अभियान दुनिया की नंबर एक एन से यंग के हाथों खत्म हो गया। एन से यंग ने राउंड ऑफ 16 में भारतीय स्टार को 21-17, 21-15 से हराकर अपना दबदबा बनाए रखा। सिंधू ने शुरुआती गेम में काफी समय तक दक्षिण कोरिया खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए अपने आक्रामक खेल की झलक दिखाई। हालांकि, अहम मुकाबलों पर अपने खेल का स्तर ऊपर उठाने की एन की काबिलियत एक बार फिर निर्णायक साबित हुई।





