पानी के लिए तरसेगा भारत, भीषण जल संकट के संकेत” – : Moody’s Report !!
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) की रिपोर्ट में भारत में बढ़ते गंभीर जल संकट (Water Crisis) को लेकर चेतावनी दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि जल प्रबंधन में सुधार नहीं हुआ, तो भारत को आने वाले समय में भीषण सूखे का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली में कई जगह 15-20 दिन से पानी की भारी किल्लत है और मुंबई में जलाशयों में केवल सीमित पानी का स्टॉक ही बचा है. रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मुंबई में सिर्फ एक महीने का पानी बचा, दिल्ली में 15-20 दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा.
मूडीज रिपोर्ट के मुख्य बिंदु – :
खराब जल प्रबंधन : मूडीज के अनुसार, भारत की जल प्रबंधन व्यवस्था बिखरी हुई और कम लचीली है。 जल का विभिन्न क्षेत्रों (कृषि, उद्योग, घरेलू) के बीच पुनर्वितरण बहुत धीमा है.
सब्सिडी का असर -: कृषि क्षेत्र में पानी की भारी सब्सिडी (जो कुल ताजे पानी का लगभग 80% इस्तेमाल करता है) के कारण इसके दुरुपयोग और अत्यधिक दोहन पर रोक नहीं लग पा रही है. जलवायु परिवर्तन का प्रभाव: मॉनसून की अनिश्चितता, हीट स्ट्रेस और भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन से शहरों में पानी की उपलब्धता पर गहरा दबाव बढ़ रहा है.
प्रमुख शहरों में वर्तमान हालात –
मुंबई: बीएमसी के अनुसार, मॉनसून में देरी और जलग्रहण क्षेत्रों में कम बारिश के कारण मुंबई को पानी देने वाले जलाशयों में बेहद सीमित पानी का भंडार ही शेष है, जिसके कारण जल कटौती के कदम उठाने पड़ रहे हैं। दिल्ली: दिल्ली के कई क्षेत्रों (जैसे द्वारका, दक्षिण दिल्ली) में भीषण गर्मी और सप्लाई में कमी के कारण पिछले 15 से 20 दिनों से पानी की भयंकर किल्लत बनी हुई है, और निवासियों को टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है

