अंतराष्ट्रीयखेल

भारत-पाकिस्तान की सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत, महामुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचना चाहेगी टीम इंडिया

पुरुष अंडर-18 एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा, जबकि महिला टीम चीन से भिड़ेगी। पुरुष टीम ने पूल ए में दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम

भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम

 काकामिगाहारा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को अंडर-18 एशिया कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध अपनी कमियों से उबरकर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी, जबकि महिला टीम चीन के विरुद्ध अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम पूल ए में तीन जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारत ने अब तक अपने अभियान में 32 गोल किए और सिर्फ छह गोल खाए। पुरुष टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत कजाकिस्तान के विरुद्ध 13-0 की शानदार जीत के साथ की जिसके बाद उसे मेजबान जापान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कोरिया पर 4-1 की जीत के साथ जोरदार वापसी की और उसके बाद चीनी ताइपे के विरुद्ध 13-1 की बड़ी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। कप्तान केतन कुशवाहा सात गोल के साथ भारत के लिए सबसे अधिक करने वाले खिलाड़ी हैं।

आशीष टानी पूर्ति ने छह गोल किए हैं। गाजी खान और शाहरुख अली ने तीन-तीन गोल दागे हैं। कजाकिस्तान ने अपने तीन मैच में दो जीत और एक हार के साथ पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस बीच भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है। उन्होंने अपने तीनों मैच जीतकर पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया जिसमें उन्होंने 30 गोल किए और सिर्फ दो गोल खाए।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button