उत्तर प्रदेश
हाथरस में ₹548 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण !
हाथरस -: जनपद हाथरस में ₹548 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन मैं कल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का बयान सुन रहा था कि उनकी सरकार आएगी तो वो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएगी, आप अपना इतिहास देखिये, रामभक्तों पर गोली आपकी ही सरकार ने चलाई थी।आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व परिश्रम, पुरुषार्थ से अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण करवा रही है तो आपके मुंह मे पानी आ गया। भूल जाओ, आपकी सरकार में तो जेलों, थानों में कृष्ण जन्माष्टमी को भी रोक दिया था, कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

