उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 मासूम बच्चों समेत 03 की मौत परिजनों में कोहराम तीन परिवारों में मौतों से टूटा दुखों का पहाड़ *-

जौनपुर -: जनपद के दो थाना क्षेत्र में आज बुधवार का दिन काला दिन साबित हुआ,आसमान से गिरी आफ़त ने तीन परिवारों की खुशियाँ छीन लीं और पूरे गाँव को मातम के सागर में डुबो दिया। कहीं मासूम बच्चों की किलकारियाँ हमेशा के लिए खामोश हो गईं तो कहीं खेतों में मेहनत करता किसान अचानक काल के गाल में समा गया। जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गाँव में उस समय कोहराम मच गया, जब हल्की बारिश के बीच खेल रहे दो मासूम, 14 वर्षीय किशन बनवासी और 12 वर्षीय अतुल बनवासी, समीप के शीशम के पेड़ के नीचे जा खड़े हुए,उन्हे कहा पता था कि यही पेड़ उनकी जान का दुश्मन बन जाएगाl

आज आसमान से गिरी बिजली ने 02 मासूमों को मौके पर ही जान ले लिया। देखते ही देखते खेल का मैदान मातम में बदल गया, बच्चों की हंसी चीख़ों में और परिवार की खुशियाँ सदमे में बदल गईं। इसी क्रम में जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के नोनारी भुड़कुड़हा गाँव में 50 वर्षीय किसान बहादुर, जो रोज़ की तरह खेतों में काम कर रहा था की अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए,आनन फानन में परिवारजन उन्हें अस्पताल ले गए जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और घर लौटे सिर्फ़ उनके निश्चल शरीर के साथ परिजनों की हृदयविदारक चीखें। जनपद में निरंतर बरसात के बीच आकाशीय बिजली से हुई इन तीन मौतों ने न सिर्फ़ परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके को दहशत और गम के साए में ढकेल दिया है। गाँवों में सन्नाटा है और हर किसी की आँखें नम हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button