हरियाणा
अवैध ड्रग (नशीली दवाएं)का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच और ड्रग कंट्रोल की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में ट्रामाडोल और कोडीन सिरप बरामद
Punjab:गुरुग्राम में अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने के मामले में अपराध शाखा सिकंदरपुर और ड्रग कंट्रोल विभाग (नशीली दवाएं) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने झाड़सा चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, आरोपी की पहचान दीपक नागपाल, निवासी मदनपुरी के रूप में हुई है। मौके से 2250 ट्रामाडोल टैबलेट, 220 बोतल कोडीनयुक्त सिरप और एक होंडा सिटी कार बरामद की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी बिना वैध लाइसेंस के नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा था और कोई रिकॉर्ड या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया और बरामद सामग्री जब्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।



