अगर प्रेसीडेंट बना तो हटा दूंगा इतने लाख सरकारी कर्मचारी( सरकारी कर्मचारी)
वॉशिंगटन. राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने कहा है कि अगर वह 2024 का चुनाव जीत जाते हैं तो संघीय सरकार के 75 फीसदी से अधिक कर्मचारियों ( सरकारी कर्मचारी) को हटा देंगे और एफबीआई जैसी कई प्रमुख एजेंसियों को बंद कर देंगे.
रामास्वामी ने कहा कि उनके निशाने पर शिक्षा विभाग, एफबीआई, आबकारी, तंबाकू, शस्त्र और विस्फोटक ब्यूरो, परमाणु नियामक आयोग, (आंतरिक राजस्व सेवा) आईआरएस और वाणिज्य विभाग होंगे. रामास्वामी के हवाले से कहा गया है कि हम पहले दिन से शुरू कर देंगे, और हम पहले साल के अंत तक कर्मचारियों की संख्या में 50 फीसदी कटौती करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि इनमें से 30 फीसदी कर्मचारी अगले 5 साल में सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुंच जाएंगे. लिहाजा यह जायज है. इस बारे में कोई संदेह नहीं है. लेकिन यह जितना अजीब लगता है, उतना है नहीं.’
संघीय सरकार में लगभग 22 लाख 50 हजार लोग काम करते हैं. 75 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को हटाने के परिणामस्वरूप 16 लाख से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा, जिससे संघीय बजट में अरबों डॉलर की बचत होगी. हालांकि इससे सरकार के महत्वपूर्ण कामकाज भी रुक जाएंगे.





