उत्तराखंड
सम्मानित नवोदय नगर वासियों से विनम्र अपील,,! दिनेश पाण्डेय समाज सेवी,!
नवोदय नगर -: लगातार हो रही बारिश के कारण सुखी नदी क्षेत्र में जाना अत्यंत जोखिमपूर्ण है। खनन के कारण बने गहरे गड्ढों में वर्षा का पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कृपया स्वयं भी वहाँ जाने से बचें और बच्चों को भी वहाँ न जाने दें। साईं मंदिर मेन रोड पर भी काफी पानी भर गया है। अतः दोपहिया वाहन चालक अपनी सुरक्षा के लिए बाईपास मार्ग का उपयोग करें। प्रशासन से अनुरोध है कि संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।


