राशिफल (Horoscope )8 अगस्त 2022
राशिफल (Horoscope )8 अगस्त 2022
मेष
सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है |आपका दिन मिला जुला रहेगा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर कोई काम न करें, तो ही अच्छा है | कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है | किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें | रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा हो सकती है | जरूरतमंद को भोजन कराएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
वृषभ
आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा | आपका दिन नई सौगात लेकर आया है |सेहत आज फिट रहेगी मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं | गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

मिथुन
इस राशि के डॉक्टर्स को कठिन ऑपरेशन में सफलता मिलेगी | आपका दिन सामान्य रहेगा|छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है | किसी नये कॉलेज में एडमीशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | गौ माता का माथा छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी |
कर्क
कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है | ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है | आपका दिन अच्छा रहेगा |इस राशि की महिलाएँ शॉपिंग के लिए जा सकती हैं | आज दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा |कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ बन सकती है | हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई मौके मिलेंगे |
सिंह
आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आयेगी |आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है | आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे | कामकाज से संबंधित अच्छे आईडिया दिमाग में आयेंगे | आपका मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों के पैर छू कर आशीर्वाद लें,जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी |
कन्या
कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता मिल सकती है | आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, आप थोड़ी थकावट महसूस करेंगे | ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है | आपके काम कुछ समय के लिये अटक सकते हैं | चिड़ियों को गेहूं का दलिया डालें, काम में आ रही रुकावटें दूर होगी |
तुला
आज वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। आपका दिन बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा।आपको किसी धार्मिक आयोजन में सेवा करने का मौका मिल सकता है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। इस राशि के जो लोग समाज सेवा के कार्य से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन बेहतर है। बच्चों के काम के लिये कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। जरूरतमंदों में केले बांटें, आपका दिन शुभ जायेगा।
वृश्चिक
घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट एण्ड फाइन रहेगा।आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। बिजनेस से जुड़े कागजी काम आज पूरे होंगे। आज आपकी कई तरह के लोगों से मुलाकात भी होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु
बड़े से बड़ा काम आसानी से पूरा कर लेंगे। आपका दिन खुशियों भरा रहेगा।बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। बच्चों के साथ लज़ीज खाने का लुफ्त उठाएंगे। पिछली इंवेस्टमेंट से आपको फायदा हो सकता है। क़ानूनी मामले आज आसानी से निपट सकते हैं। आज किसी मित्र से आपको मदद मिलेगी। घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।
मकर
परिवार से जुड़ा कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे । आप कोई ऐसा काम शुरू करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आपको लोन लेना पड़े, लेकिन अभी के लिये ये प्लान टाल देना अच्छा होगा। कोई पुराना रोग आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
कुंभ
काम को पूरा करने के लिये नई योजना बनायेंगे, जिससे आपको फायदा भी मिलेगा।आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। आपका उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से से कोई खुशखबरी मिलेगी, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मां दुर्गा को लाल चुड़िया चढ़ाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।
मीन
अचानक किसी पार्टी में जाना पड़ सकता है। पिता के बताये हुए मार्ग पर चलेंगे, तो सफलता जरुर हासिल होगी।किसी पुरानी बात को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करें, अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज अपना मोबाइल फोन अच्छी तरह से चार्ज कर लें, कोई जरूरी कॉल आ सकता है। शाम को इवनिंग वॉक आपकी सेहत के लिये बेहतर रहेगी। दिन भर अपने पास एक पीला रुमाल रखें, आपको खुशी और सफलता मिलेगी।
पं सुभाष पाण्डेय





